जेम पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण आयोजित; सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी रखने में जेम पोर्टल का महत्व- कोषाधिकारी

May 1, 2026 - 20:26
May 1, 2026 - 20:27
 0
जेम पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण आयोजित;  सरकारी खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी रखने में जेम पोर्टल का महत्व- कोषाधिकारी

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) गवर्मेंट ई-मार्केट प्लस (GeM) पोर्टल के संबंध में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं ऑनलाइन खरीद प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान  कोषाधिकारी डॉ लोकेंद्र सिंह ने जेम पोर्टल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकारी खरीद में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।
राजस्थान के जेम के रीजनल बिजनेस फैसिलिटेटर विक्रांत त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पोर्टल की कार्यप्रणाली, पंजीयन प्रक्रिया, निविदा (बिडिंग) एवं ऑर्डर प्लेसमेंट की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा जेम पोर्टल के उपयोग के प्रति सकारात्मक रूझान व्यक्त किया।
इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सरकारी खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................