झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की तैयारियां तेज; पोस्टर का हुआ विमोचन

May 3, 2026 - 17:06
 0
झडाया बजरंग धाम में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की तैयारियां तेज; पोस्टर का हुआ विमोचन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध झडाया बालाजी धाम आश्रम पर आगामी 17 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले भव्य 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर परिसर पर महायज्ञ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

 यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यज्ञाचार्य श्री कृष्ण शर्मा के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों द्वारा गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं। पोस्टर विमोचन के साथ ही समूचे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस विराट धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

जैसे-जैसे महायज्ञ की तिथि नजदीक आ रही है, झडाया धाम में धार्मिक रौनक बढ़ने लगी है। पोस्टर विमोचन के दौरान विद्वान पंडित संजय शास्त्री, सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, समाजसेवी महेंद्र तेतरवाल, हनुमान प्रसाद यादव, रामदीन सैनी, लछु राम, राकेश खरिटा, व्यवस्थापक विकास जांगिड़ एवं मीडिया प्रभारी अशोक कुमार जांगिड़ सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस नौ दिवसीय अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहेगा और बड़ी संख्या में संतों व श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................