सात दिवसीय विशाल संत प्रवचन कार्यक्रम सात मई से प्रारंभ
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) काशी विश्वनाथ की असीम कृपा और स्वामी वैराग्य स्वरूप महाराज की प्रेरणा से स्वामी भास्करानंद महाराज के पावन सानिध्य में सात दिवसीय संत प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन राजगढ़ नगरपालिका के क्षेत्र थाना राजाजी में सेठ जी के बाग में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में लगभग दो दर्जन वेदांती संत महापुरुष अलग अलग तपोस्थली से पधार रहे हैं। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। बाहर से पधारे सभी संतों और भक्त श्रद्धालुओ का समस्त इंतजाम रुकने और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम स्थल पर ही रहेगा।
गौरतलब है की कार्यक्रम के आयोजन समय समय पर थाना राजाजी के भक्तों द्वारा किए जाते रहे हैं । कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा और संतों की शोभा यात्रा से की जाएगी।
कलश यात्रा दिनांक 7 मई को प्रातः साढे छ बजे, शंका समाधान प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 9 बजे , प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक , शिव महिमन सांय 8 बजे से 9 बजे तक ।सत्संग कमेटी ने श्रद्धालुओ से इस पावन प्रवचन के लाभ और संतों के पावन दर्शन हेतु भाग लेने की अपील की है।


