भीलवाड़ा से " सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा " की निकली गूंज: 21 नायकों को 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान

May 8, 2026 - 18:35
May 8, 2026 - 19:30
 0
भीलवाड़ा से " सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा " की निकली गूंज: 21 नायकों को 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 

अंन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत द्वारा  स्व. श्री मृणाल राठी स्मृति  - सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्विज प्रतियोगिता "  का आयोजन  8 मई  शुक्रवार को प्रातः 7 बजे राजेन्द्र मार्ग सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल, भीलवाड़ा में कक्षा 11 व 12 के लगभग पन्द्रह सौ से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया , क्विज का उद्देश्य युवा पीढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, अनुशासन और संस्कार का संचार करने का भाव रहा ! क्विज में सही उत्तर देने वाले बीस विजेता बच्चों को  " सड़क सुरक्षा ज्ञानदीप सम्मान" से अलंकृत कर प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। 
राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर के सड़क सुरक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले  निम्न 21 चयनित नायकों को " राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न सम्मान "  भेंट किया गया -
भीलवाड़ा राजस्थान से अनिल जैन रिटायर्ड एडीशनल कमिश्नर परिवहन विभाग, जनार्दन आचार्य  रिटायर्ड आर टी ओ, बद्री नारायण लढा  रिटायर्ड अधिकारी परिवहन विभाग , महावीर प्रसाद राव रिटायर्ड पुलिस अधिकारी , हरिशंकर   पारीक रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक यातायात,  नटवर लाल सहायक उप निरीक्षक यातायात, घेवरचंद दीवान यातायात पुलिस , वरिष्ठ पत्रकार ललित ओझा, ओमप्रकाश व्यास पत्रकार , राजकुमार गोयल पत्रकार , राजेन्द्र गहलोत प्रधानाचार्य, राजेश कुमार शर्मा व्याख्याता , रामपाल सहायक उप निरीक्षक यातायात,  शीला राठौड़ हैड कांस्टेबल यातायात पुलिस, इकबाल सिंह सरदार , मोनिका गर्ग , अरूण मुच्छाल , पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब , रामचन्द्र मून्दड़ा, मनोज शर्मा , हिमेश सालवी एवं अन्य । 

क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भीलवाड़ा से " सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा " की निकली यह  गूंज - देश के एक लाख परिवारों तक पहुंचेगी  ! उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत ने वर्ष 2026 को " सड़क सुरक्षा अभियान वर्ष' " घोषित किया है। इसके तहत देश की 133 जिला शाखाओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने हेतु स्कूलों व कालेजों में  सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर एक  लाख विद्यार्थियों यानी 1 लाख परिवारों तक " संस्कार के साथ सुरक्षा' का संदेश "  पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस कार्यक्रम के संयोजक और क्लब के जिला शिक्षा सचिव इन्दिरा डॉ. भागचन्द सोमानी ने  संचालन करते हुए कहा कि भारत में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 450 लोगों की मृत्यु होती है, जिनमें 78% कारण तेज गति है। ऐसे में  क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी की प्रेरणा से यह आयोजन पूरे देश में विद्यार्थियों और समाज दोनों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सजग बनाएगा।

इस अवसर पर क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका डाॅ सुमन सोनी ने सड़क सुरक्षा पर शानदार गीतों की प्रस्तुतियां दी तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल जैन के सड़क सुरक्षा पर कविता और श्लोगन का विधार्थियों ने वन्स मोर वन्स मोर बोलकर स्वागत किया । 

कार्यक्रम में क्लब के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह चरम पर था, उन्होंने सड़क सुरक्षा पर भरपूर नारे लगाए । क्लब के जिला पदाधिकारी जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने स्व. श्री मृणाल राठी की स्मृति में क्लब के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माया  डॉ. मधुसूदन राठी  के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का शानदार संचालन कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला शिक्षा सचिव ईन्दिरा डॉ भागचन्द सोमानी ने किया और सभी अतिथियों का आभार‌ व स्वागत स्कूल प्रधानाचार्य राजेन्द्र गहलोत ने किया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................