कठूमर में रामदयाल बाबा सेवा समिति का होगा गठन, 11 मई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

May 9, 2026 - 17:44
 0
कठूमर में रामदयाल बाबा सेवा समिति का होगा गठन, 11 मई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

कठूमर/ दिनेश लेखी। कस्बे स्थित रामदयाल बाबा आश्रम (कुंडा वाली बगीची) में रविवार को रामदयाल बाबा के श्रद्धालुओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 11 मई सोमवार को सायं 5 बजे कस्बे के सभी समाजों के भक्तगणों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 सदस्यों की “रामदयाल बाबा सेवा समिति” का गठन किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि समिति के गठन के बाद बगीची परिसर में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम, जैसे शरद पूर्णिमा मेला, रामायण पाठ, मंदिर जीर्णोद्धार सहित अन्य गतिविधियां समिति की देखरेख एवं निर्णय अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।
इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने समिति गठन को समाजहित एवं धार्मिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक बताया। 
बैठक के अंत में सभी भक्तों से 11 मई को आयोजित होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
इस मौके पर आसाराम बंसल, ईश्वरी बघेल, लल्लूराम जाट, रामकिशोर साहू, योगेश गोडवाल, चतरसिंह जाट, सुरेश गोडवाल, रामोतार जादौन, पिंकू शर्मा, डॉ. दिगम्बर कठूमर, घनश्याम जांगिड़, नंदकिशोर बघेल, जगराम जाटव, मनीराम जांगिड़, कैलाश जांगिड़, फूलवीर शर्मा, दिनेश गोडवाल, गोपाल योगी, रिंकू जाट, मोनी कोली, हरिओम बघेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................