कठूमर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 163 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 81 लाख से अधिक का अवार्ड पारित

May 9, 2026 - 17:45
 0
कठूमर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 163 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, 81 लाख से अधिक का अवार्ड पारित

कठूमर / दिनेश लेखी।  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन, लंबित एवं राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष बैच का गठन किया गया।
बैच में अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर युधिष्ठिर मीणा, सदस्य राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार भानु प्रताप सिंह तथा सदस्य अधिवक्ता श्याम सिंह चौहान मौजूद रहे।
लोक अदालत में कुल 986 प्रीलिटिगेशन, 514 लंबित एवं 336 राजस्व प्रकरण चिन्हित कर रैफर किए गए। इनमें से 16 प्रीलिटिगेशन, 147 लंबित तथा सभी 336 राजस्व प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।
प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में 22 लाख 25 हजार 500 रुपये तथा लंबित प्रकरणों में 58 लाख 95 हजार 820 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। इस प्रकार कुल 163 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 81 लाख 21 हजार 320 रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
इस अवसर पर रीडर महेश चंद शर्मा, रीडर उमेश कुमार सिंघल, तालुका सचिव विनोद कुमार, मनोज जैमन, मुरारीलाल यादव, अमित सैनी, योगेश चौहान सहित बैंक अधिकारी सर्वदमन शर्मा, पवन पाराशर, मुकेश गर्ग, उपेन्द्र पाल सिंह, रवि कुमार मीणा, सौरभ ऐरन, मनोज कुमार मीणा, कंवर सिंह मीणा तथा विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................