बीच-बचाव करना पड़ा भारी; झगड़ा शांत करवाने गए दो युवकों पर चाकू से हमला

May 11, 2026 - 16:00
May 11, 2026 - 19:23
 0
बीच-बचाव करना पड़ा भारी; झगड़ा शांत करवाने गए दो युवकों पर चाकू से हमला

पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम आपसी झगड़ा शांत करवाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। महाराणा प्रताप सर्किल के पास कुछ युवकों के बीच हो रहे विवाद को रुकवाने पहुंचे दो युवकों पर उपद्रवियों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम महाराणा प्रताप सर्किल के समीप युवकों के दो गुट आपस में झगड़ रहे थे। वहां से गुजर रहे विजय राज पुत्र कन्हैयालाल और सन्नी पुत्र प्रतापराम ने जब मानवता दिखाते हुए झगड़ा खत्म करवाने का प्रयास किया, तो एक पक्ष के युवक उन पर ही उखड़ गए। आवेश में आकर हमलावरों ने चाकू निकाल लिए और विजय व सन्नी पर वार कर दिए।

वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गए। घायल युवकों को तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे।

औद्योगिक नगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि झगड़ा करने वाले युवक कौन थे और विवाद की असली जड़ क्या थी। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................