झोपड़ी में बैठकर ठगी कर रहे 6 साइबर ठग गिरफ्तार; सेक्सटॉर्शन, पुराने सिक्के और ऑनलाइन हथियार बेचने के नाम पर करते थे ठगी; 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड जब्त

May 11, 2026 - 16:00
May 11, 2026 - 19:26
 0
झोपड़ी में बैठकर ठगी कर रहे 6 साइबर ठग गिरफ्तार; सेक्सटॉर्शन, पुराने सिक्के और ऑनलाइन हथियार बेचने के नाम पर करते थे ठगी;  6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड जब्त

पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 6 साइबर ठगों और एक म्यूल खाताधारक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला एसपी शरण कंबले के निर्देश पर 'ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0' के तहत की गई। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, पहाड़ी से धीमरी जाने वाले रास्ते पर एक झोपड़ी में बैठकर 7 लोग मोबाइल फोन के जरिए ठगी कर रहे थे।

सूचना मिलने पर थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। झोपड़ी में अरबाज (पुत्र आसीन), मुबारिक (पुत्र नूरमोहम्मद), अलीम (पुत्र इस्लाम), तनवीर (पुत्र साहुन), मोईन (पुत्र मुबारिक) और अरबाज (पुत्र तैय्यब) को ठगी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि मोईन (पुत्र मुबारिक) साइबर ठगी की रकम को अपने म्यूल अकाउंट में रखता था। इसके लिए वह 30 प्रतिशत कमीशन लेता था। ठगों के कब्जे से 6 फर्जी सिमकार्ड और 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा, म्यूल खाते में 2 लाख रुपये क्रेडिट होने का रिकॉर्ड भी मिला है।

ये ठग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट बनाते थे। वे पुराने सिक्के और नोट ऑनलाइन महंगे दामों पर खरीदने, सेक्सटॉर्शन, हथियारों को ऑनलाइन बेचने और होम डिलीवरी देने के नाम पर लोगों को ठगते थे।

पुलिस अब इन ठगों को फर्जी सिमकार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने वाले गिरोह के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................