डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी दबोचा

Nov 18, 2025 - 14:19
 0
डी-मार्ट में नकली बारकोड घोटाला उजागर: अरावली विहार पुलिस ने आरोपी दबोचा

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने डी-मार्ट स्टोर में चल रहे नकली बारकोड घोटाले का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी  नरेंद्र पुत्र कुशाल, निवासी उपला सोनावा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कंपनी के उत्पादों पर नकली बारकोड लगाकर कीमतों में हेराफेरी कर रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था।
डी-मार्ट प्रबंधन को जब स्टॉक मिलान और बिलिंग के दौरान बारकोड में अनियमितताएं दिखाई दीं, तो उन्होंने तुरंत अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी प्रोडक्ट्स पर असली बारकोड की जगह अपना बनाया हुआ नकली बारकोड चिपका देता था, जिससे उत्पाद की वास्तविक कीमत बदल जाती थी। इस चालाकी से वह कम कीमत में सामान लेता था, जबकि कंपनी को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। शिकायत मिलने पर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी नरेंद्र को धर-दबोचा। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस कृत्य में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और उसने कितने समय से यह धोखाधड़ी की गतिविधि जारी रखी हुई थी अरावली विहार थाने की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल कंपनी को राहत मिली है, बल्कि शहर में चल रहे ऐसे धोखाधड़ी के मामलों पर भी रोक लगने की उम्मीद है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................