विद्युत वितरण निगम की बड़ी कार्रवाई: राजगढ़ में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत लाइनों के पास आए पेड़ों की डालियों की छंटाई की

Jun 7, 2026 - 18:05
 0
विद्युत वितरण निगम की बड़ी कार्रवाई: राजगढ़ में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत लाइनों के पास आए पेड़ों की डालियों की छंटाई की

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) द्वारा मानसून और आगामी मौसम को देखते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत निगम के कर्मचारियों की एक टीम ने विद्युत लाइनों के समीप से गुजर रही और संभावित खतरे को निमंत्रण दे रही पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य किया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य विद्युत वितरण व्यवस्था में आने वाले तकनीकी व्यवधानों और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है।

जयपुर विद्युत वितरण निगम राजगढ़ के सहायक अभियंता (AEN) भास्कर खत्री ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों और एफआरटी (Fault Rectification Team) की विशेष मौजूदगी में इस कार्य को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए नौ सदस्यों के एक कुशल दल (टीम) का गठन किया गया था, जिसने मुस्तैदी से काम करते हुए पूरी लाइन को पेड़ों की टहनियों से मुक्त कराया। सहायक अभियंता ने बताया कि पेड़ों की डालियां लाइनों से टकराने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या आ रही थी, जिससे अब क्षेत्रवासियों को निजात मिलेगी और विद्युत वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................