जिला कलक्टर 9 जून को करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए मंगलवार 9 जून को सायं 6.30 बजे जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिले में संचालित महत्वपूर्ण कार्यों एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक के एजेंडे में जनगणना कार्य की प्रगति, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों तथा विकास एवं जनकल्याण शिविरों के आयोजन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।


