भरतपुर में 21 जून तक आयोजित होंगे विकास एवं जन कल्याण शिविर; जिला कलक्टर ने दिए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

Jun 8, 2026 - 19:36
 0
भरतपुर में 21 जून तक आयोजित होंगे विकास एवं जन कल्याण शिविर; जिला कलक्टर ने दिए अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश

भरतपुर,  (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार भरतपुर जिले में आगामी 21 जून 2026 तक 'विकास एवं जन कल्याण शिविरों' का व्यापक आयोजन किया जाएगा। इस अवधि के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय से जिले भर में जनजागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, योग, जनकल्याण एवं विकास से संबंधित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभी संबंधित विभागों को शिविरों के दौरान सौंपे गए दायित्वों एवं निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन आयोजनों को अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए ताकि आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके

जिला कलक्टर ने शिविरों के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर जारी करते हुए बताया कि गतिविधियां निम्नानुसार संचालित होंगी:

  • 09 जून: संध्या आरती एवं ग्रामीण स्तर पर 'संध्या चौपाल' का आयोजन किया जाएगा
  • 10 जून: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
  • 11 जून: 'मीडिया संवाद-प्रेस वार्ता' का आयोजन होगा। इसी दिन जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव द्वारा इन जनकल्याण शिविरों की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा भी की जाएगी
  • 12 जून: प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक मुख्य 'जनकल्याण शिविर' आयोजित होंगे। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा महिला एवं बाल विकास विभाग मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, मीडिया संवाद और कृषि विभाग द्वारा 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला' लगाई जाएगी
  • 13 व 14 जून: जनकल्याण शिविरों के साथ-साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं का निरंतर आयोजन होगा
  • 15 जून: प्रातः 6 से 7 बजे तक आयुर्वेद एवं चिकित्सा विभाग द्वारा 'योग कार्यशाला' आयोजित होगी। इसके बाद प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक जनकल्याण शिविर तथा 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा
  • 16 से 18 जून: जिला भर में योग कार्यशाला, जनकल्याण शिविर एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के कार्यक्रम यथावत जारी रहेंगे
  • 19 व 20 जून: योग कार्यशाला एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाएगा
  • 21 जून (अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस): आयुर्वेद एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य 'जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' कार्यक्रम का आयोजन कर इस अभियान का समापन होगा

जिला कलक्टर की अपील: जिला कलक्टर कमर चौधरी ने भरतपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में आकर केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, प्रदर्शनी और योग शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................