108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ में दूसरे दिन तक लगी 5 लाख आहुतियां , यज्ञ के दौरान श्री राम कथा में श्रोताओं ने किया श्रवणपान
सुमेर सिंह राव , उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के झडाया बजरंग धाम आश्रम पर झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ के दूसरे दिन यजमानों द्वारा यज्ञशाला में 5 लाख आहुतियां दी गई l यज्ञाचार्य डॉक्टर श्री कृष्ण कुमार शर्मा एवं उप यज्ञाचार्य संजय शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को यज्ञशाला में गणपत्यादी देवता पूजन, वास्तु पूजन, तोरण पूजन, वेद पूजन, द्वार पूजन, व्यास पूजन ,कुश कुंडीका पूजन का आयोजन हुआ l इसके अलावा पुरुष सूक्त, श्री राम मंत्र ,गणपति मंत्र, वास्तु मंत्र भी विद्वान पंडितो द्वारा करवाया गया l यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया डॉ रामकुमार सिराधना, कैप्टन रामनिवास ताखर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को यज्ञशाला के कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने परिक्रमा कर पुण्य कमाया l यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के अनुसार 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन भी प्रसिद्ध कथा वाचक रणवीर भाई शेखावाटी वालों द्वारा श्री राम कथा के दौरान शंकर भगवान व पार्वती विवाह का प्रसंग श्रोताओं को सुनाया गया l श्रोताओं ने कथा का जमकर रसपान किया l भंडारे में भी दूरदराज से आए हुए लोगों ने दिनभर प्रसादी ग्रहण कर साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया l इस दौरान कैप्टन रामनिवास ताखर, सेवानिवृत्ति पीटीआई भगवान सहाय यादव, हनुमान यादव, सुभाष लांबा, श्री लाल यादव पूर्व सरपंच पचलंगी, महादेव जांगिड़ ,महेंद्र तेतरवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सेवानिवृत्ति तहसीलदार गजानंद लाटा, गोपाल अग्रवाल ,शशिकांत शर्मा ,संतोष ,ताराचंद शर्मा, राहुल शर्मा चौकड़ी, विकास जांगिड़ यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे l


