खैरथल-तिजारा जिले में मनीष कुमार जाटव बने सहायक कलेक्टर
मुंडावर (देवराज मीना)
राजस्थान, राज्य सरकार द्वारा जारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों की तबादला सूची में श्री मनीष कुमार जाटव को उपखण्ड अधिकारी, बामनवास (सवाई माधोपुर) के पद से स्थानांतरित कर सहायक कलेक्टर, खैरथल-तिजारा नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति रिक्त पद पर की गई है।
मनीष कुमार जाटव इससे पूर्व बामनवास में उपखण्ड अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उनके खैरथल-तिजारा में सहायक कलेक्टर पद पर पदस्थापन से जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।


