अग्निवीर सुनील जाट का बराणा में स्वागत: ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव लौटने ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

Jun 21, 2026 - 18:49
 0
अग्निवीर सुनील जाट का बराणा में स्वागत: ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार पैतृक गांव लौटने ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

गुरला:-(बद्रीलाल माली) देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय सेना में अग्निवीर बने सुनील जाट का ट्रेनिंग पूरी कर पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। आसींद तहसील के बराणा गांव निवासी शिव लाल जाट के सुपुत्र सुनील जाट जैसे ही कांवलाश चौराया पहुंचे, वहां मौजूद ग्रामीण ने भारत माता के जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

गांव पहुँचने पर जवान सुनील जाट का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और साफा पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर भाटी खेड़ा के विक्रम सिंह भाटी ने जवान को साफा पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाटी ने कहा कि सुनील जाट ने भारतीय सेना में शामिल होकर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे आज के युवाओं के लिए राष्ट्र सेवा की एक नई प्रेरणा हैं।

देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव
स्वागत समारोह के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। गांव के बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं में देश के इस सपूत के स्वागत को लेकर भारी उत्साह था। ग्रामीणों ने कहा कि सुनील की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में जाकर देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस भव्य स्वागत समारोह में मूलचंद, शिवप्रसाद, शांति लाल, विनोद पारीक, महावीर जाट, सूर्यभान सिंह भाटी, ललित जाट, किशन जाट, शंकर जाट, प्रहलाद जाट, अनुराग पारीक, सम्पत जाट सहित भारी संख्या में बराणा के ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से जवान सुनील जाट के सफल, सुरक्षित और उज्ज्वल सैन्य जीवन की मंगलकामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है