12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शास्त्री पार्क में हुआ सामुहिक योगाभ्यास; हजारों नागरिकों ने भाग लेकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

Jun 21, 2026 - 19:25
 0
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शास्त्री पार्क में हुआ सामुहिक योगाभ्यास; हजारों नागरिकों ने भाग लेकर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

योग हमारी संस्कृतिक की पहचान एवं स्वस्थ्य तन-मन का आधार- सुरेशसिंह रावत

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में किया गया। जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेशसिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।  बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन की सहभागिता से पार्क योगमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को भी प्रसारित किया गया। 
योग हमें निरोगी और स्वस्थ रखता है -जिला प्रभारी मंत्री
जल संसाधन एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेशसिंह रावत ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हमारी सांस्कृतिक धरोहर  योग को वैश्विक पहचान मिली है और देशभर में हर आयुवर्ग के नागरिक दैनिक जीवन में योग अपनाकर स्वस्थ्य रह रहे है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को तन एवं मन से स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। दुनियाभर के नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त एवं स्वस्थ रहने के लिए दैनिक रूप से योग अपनाना चाहिए। उन्होंने स्वस्थ एवं प्रसन्न रहकर देश एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनने के लिए युवाओं से लेकर हर आयुवर्ग के नागरिकों को योग अपनाने का आव्हान किया। 
इससे पूर्व उन्होंने भगवान धनवंतरी की पूजा अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को मन, परिवार, समाज एवं विश्व के प्रति शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध रहने न नशामुक्ति का संकल्प दिलाया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए योग भी, वोट भी की थीम पर मतदान की शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर विधायक वैर बहादूरसिह कोली, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, जिला कलक्टर कमर चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश मीना, भरतपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त कनिष्क कटारिया, अति. कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी तिवारी, मनोज भरद्वाज, सतेन्द्र गोयल, गिरधारी गुप्ता, भगवानदास शर्मा, रूपेन्द्रसिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
योगाभ्यास से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश-
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया। आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ.चन्द्रप्रकाश दीक्षित पतंजलि के योग प्रशिक्षक वीरसिंह एवं प्रांजल शर्मा, साक्षी खंडेलवाल ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। 
योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर जिलेभर में विशेष योग सत्र हुए
उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. साधुराम जैमन ने बताया कि महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग मानव जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी सामूहिक योगाभ्यास सत्र आयोजित किए गए।
सोनाग्राफी मशीन का उदघाटन- 
जिला प्रभारी मंत्री ने सेटेलाईट अस्पताल में नवीन सोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन कर स्थानीय नागरिकों को सौगात दी। उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को सोनोगाफी के लिए आरबीएम अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इस दौरान जिला कलक्टर कमर चौधरी, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर, जिलाध्याक्ष शिवानी दायमा सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है