रामगढ़ विधानसभा में वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान का विधायक सुखवंत सिंह ने किया आगाज,जल संरक्षण की दिलाई शपथ

गोविन्दगढ़, अलवर
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के दिन शुरू हो रहे वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान का रामगढ़ विधानसभा में फाहरी पंचायत से विधायक सुखवंत सिंह ने शुरुआत की।
सुखवंत सिंह विधायक रामगढ़ ने संस्कृति, आस्था और शुद्धता की प्रतीक माँ गंगा के अवतरण दिवस 'गंगा दशहरा' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अवसर पर प्रदेश में जल संरक्षण को समर्पित 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान का शुभारंभ हो रहा है। हम सभी इस मुहिम से जुड़ें और जल व पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। कार्यक्रम में विधायक ने पीपल के पेड़ लगाए और पीपल के पेड़ का पूजन कर उपस्थित आमजन को जल संरक्षण की शपथ दिलाकर अभियान का प्रारम्भ किया।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गांव-ढाणी से शहरों तक जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान आमजन को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे गंगा’ जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सिंचाई क्षमता का विस्तार और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके तहत जल संचयन संरचनाओं का निर्माण, जलाशयों का पुनरूद्धार, बांध, एनीकट, नहरों की मरम्मत सहित कई कार्य होंगे। यह जल प्रबंधन ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान विधायक सुखवंत सिंह, विकास अधिकारी लेखराज सैनी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत सिंह, अतिरिक्त विकास अधिकारी रमेश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी हेमन्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, गुरनाम सिंह, रविन्द्र शर्मा,इन्दर चौरपुरिया,रवि शर्मा,लखविंदर सिंह,राहुल कुमार ,अर्जुन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं ,पुरुष उपस्थित रहे।






