नेता प्रतिपक्ष से मिलें संविदा प्लेसमेंट कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल

Mar 15, 2026 - 19:32
 0
नेता प्रतिपक्ष से मिलें संविदा प्लेसमेंट कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल

अलवर (राजस्थान) अखिल राजस्थान संविदा प्लेसमेंट कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पास अपनी वेतन बढ़ोतरी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में सरकार द्वारा वर्तमान बजट घोषणा में प्लेसमेंट संविदा कर्मचारी कि मांगों को अनदेखी का आरोप लगाया है । 
संघ के प्रदेशाध्यक्ष यश जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में ठेका प्लेसमेंट संविदा कर्मचारी  एवं कम्प्यूटर आपरेटर्स के हितों को महत्व नहीं दिया गया है ।  
ज्ञापन में ठेका कर्मचारियों की न्यूनतम दरों के पुन निरक्षण की मांग करते हुए कहा गया कि वर्तमान दरें अत्यंत कम है । समिति द्वारा अकुशल श्रमिक को 20,358 रुपए, अर्द्धकुशल श्रमिक को 22,568 रुपए , कुशल श्रमिक को 24,804 रुपए, उच्च कुशल श्रमिक को 26,910 रुपए प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग रखी। इसके साथ ही समान काम समान वेतन, ठेका प्रथा समाप्त हो, राजकीय संस्था गठन RMLCL जल्द लागू, नियमितिकरण , बोनस अंक प्रावधान कि मांग रखी गई । 
इस दौरान प्रदेश महामंत्री ऋतिक रोशन ने बताया कि ज्ञापन के दौरान संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, नर्सिंग अध्यक्ष उत्सव शर्मा, वार्ड बॉय अध्यक्ष कृष्ण कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा, सफाई कर्मचारी अध्यक्ष अरविंद सारवान , महामंत्री मुरली सैन, कोषाध्यक्ष आलोक शर्मा, मंत्री योगेंद्र कुमार जाटव, सिद्धार्थ चौधरी , सुनील चौधरी, अजय सैन, समय सिंह, रिंकेश मीना , अखिल शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह , कृष्ण अवतार, सलमान खान एवं समिति के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................