नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री 7 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर

Sep 4, 2025 - 13:14
 0
नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री 7 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  नगरीय विकास आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा एक दिवसीय दौरे पर 7 सितम्बर रविवार को भरतपुर के उपखण्ड भुसावर आएंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्यमंत्री खर्रा 7 सितम्बर को प्रातः 11ः15 बजे उपखण्ड भुसावर के ग्राम सलैमपुर कलां पहुंचकर अमर शहीद श्री सत्येन्द्र सिंह चौधरी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यमंत्री खर्रा दोपहर 1ः15 बजे ग्राम घाटरी पहुंचकर बेहतरीन जाट समाज वैर-भुसावर के स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात सांय 5ः15 बजे खर्रा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................