विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया, अलवर जिले में हुए सेवा कार्य

Jul 5, 2026 - 17:45
 0
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में मनाया, अलवर जिले में हुए सेवा कार्य

रामगढ़/अलवर (अमित भारद्वाज)। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा का जन्मदिवस पूरे अलवर जिले में 'विप्र सेवा दिवस' के रूप में बेहद हर्षोल्लास और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अस्पताल, गौशालाओं और धार्मिक स्थलों पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष पीयूष जाडला ने बताया कि संस्थापक के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित करते हुए जिले के सभी ब्लॉकों, युवा एवं महिला प्रकोष्ठों द्वारा बढ़-चढ़कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

शहर से लेकर गांवों तक हुए सेवा कार्य:

  • गौ-सेवा और पूजन: अलवर शहर अध्यक्ष चन्दरपुनीत शर्मा के नेतृत्व में भवानीतोप स्थित गौशाला में गौ-पूजन व सवामनी का आयोजन हुआ। वहीं गोविन्दगढ़ में नीरज भगवती, राजगढ़ में प्रदीप शर्मा और रैणी में संजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गौशालाओं में गौ-सवामनी के कार्यक्रम रखे गए।
  • मरीजों को फल वितरण: महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रैणु वत्स व संगठन मंत्री पूनम शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे गए। इसके अलावा कठूमर (खेडली सरकारी अस्पताल) में दिनेश पीटीआई और रामगढ़ (नौगांव सीएचसी) में हितेश भारद्वाज के नेतृत्व में मरीजों को फल वितरित किए गए।
  • धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन: युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा के नेतृत्व में मोतीडूंगरी स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • पर्यावरण संरक्षण (पौधारोपण): टहला ब्लॉक अध्यक्ष रवि शर्मा के नेतृत्व में 11 बड़ के वृक्ष और थानागाजी में सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न आश्रमों व मंदिरों में 59 बड़ के वृक्षों का रोपण किया गया। उमरैण अध्यक्ष संजय शर्मा कारौली व लक्ष्मणगढ़ अध्यक्ष अशोक शर्मा के नेतृत्व में भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

इस भव्य सेवा अभियान के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश अडिच्वाल, जिला संगठन मंत्री देशबन्धू शर्मा, जिला महामंत्री मनोज बेडा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, सीटीओ जीएसटी मुकेश गौड, संयुक्त निदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक राजेंद्र तिवाडी, पांडुपोल मंदिर महंत बाबूलाल शर्मा, दयानंद शर्मा टहला, लक्ष्मीनारायण मंदिर महंत राजेंद्र आचार्य सहित ममता शर्मा, ऊषा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, यशवंत शर्मा और गोपेश शर्मा सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है