भुसावर में भाजपा शहर मंडल ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Jul 6, 2026 - 19:40
 0
भुसावर में भाजपा शहर मंडल ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

भुसावर (विष्णु मित्तल) भारतीय जनता पार्टी भुसावर शहर मंडल द्वारा महान शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी”,“भारतीय जनसंघ के संस्थापक की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में जिला मंत्री जगमोहन खटाना प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक विधान और एक निशान के सिद्धांत को लेकर डॉ. मुखर्जी ने जो संघर्ष किया, वह देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए मार्गदर्शक हैं।

भाजपा भुसावर शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की अखंडता के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और संप्रभुता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।इस मोके पर डॉ आदित्य उपमन गौरव सैनी ठाकुर सैनी चैनसिंह सैनी शशि जाटव महेश जाटव नवनीत गर्ग खेम पांडे गंभीर चौधरी रघु पांडे मनु शर्मा अनिल कोली कुलदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है