नई कमान, नया संदेश: अपराधियों में रहेगा खौफ, आमजन का बढ़ेगा भरोसा; जहाजपुर थाने में दयाराम जाट ने संभाला कार्यभार

Jul 13, 2026 - 20:08
 0
नई कमान, नया संदेश: अपराधियों में रहेगा खौफ, आमजन का बढ़ेगा भरोसा;  जहाजपुर थाने में दयाराम जाट ने संभाला कार्यभार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जिला पुलिस में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद सोमवार को जहाजपुर थाने की कमान पुलिस निरीक्षक दयाराम चौधरी ने संभाल ली। शाम करीब 7 बजे थाना परिसर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद थाना परिसर में आयोजित विदाई एवं स्वागत समारोह में स्थानांतरित थाना प्रभारी लोकपाल सिंह राठौड़ को पुलिस स्टाफ तथा पत्रकार संगठनों की ओर से माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी दयाराम जाट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून का भय कायम रखना होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठित अपराध, अवैध गतिविधियों तथा अन्य आपराधिक मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस का इकबाल कायम रखा जाएगा और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपराधियों में खौफ बरकरार रहेगा तथा अपराध पर और अधिक प्रभावी ढंग से नकेल कसी जाएगी। आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करते हुए जनसहयोग से बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है