इन्द्रा हैप्पी स्कूल में महिला सुरक्षा संकल्प के तहत विधिक जागरूकता शिविर

Jul 16, 2026 - 19:14
 0
इन्द्रा हैप्पी स्कूल में महिला सुरक्षा संकल्प के तहत विधिक जागरूकता शिविर

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

         महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला थाना खैरथल की ओर से शहर के सिवाना रोड़ पर स्थित इन्द्रा हैप्पी सीनियर सैकंडरी स्कूल खैरथल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उन्हें हेल्पलाइन नंबर वितरित किए गए। महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में खैरथल महिला थाना अधिकारी नंदलाल जांगिड़, कोमल एवं दीपिका ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। माननीय न्यायिक अधिकारी शैलेंद्र व्यास एवं अजीत कुंडी के निदेर्शानुसार राहुल चौधरी ने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में इन्द्रा हैप्पी स्कूल के निदेशक पंकज खुराना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ज्योति खुराना, मोना कनानी, मोना चंदवानी, प्रियंका चौहान, प्रीति, गार्वी खुराना, प्रियंका, महेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सेमिनार के दौरान छात्राओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं तथा उनके समाधान और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। समापन पर छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक पंकज खुराना ने महिला थाना अधिकारियों एवं सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान छात्राओं भूमिका, खुशी और हिमांशी ने भी प्रश्नों के उत्तर देकर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है