राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में संगठन विस्तार व पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन
घर-घर कांग्रेस की नीतियां पहुंचाने का आह्वान, जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा का प्रस्ताव पारित
खेरली (दिनेश लेखी) राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान, जयपुर के ब्लॉक खेरली की बैठक शुक्रवार को रामपुरा पाटन स्थित भांवर घाटा में ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों तथा कांग्रेस की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर संगठन के प्रवक्ता धर्मसिंह मीना ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करेंगे तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव में योग्य, मजबूत एवं जिताऊ प्रत्याशी को पार्टी का टिकट दिलाने और आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामकिशन मीना, जिला महासचिव उमेदी लाल मीना (कस्टम), जिला सचिव मीनाक्षी मीना, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मीना सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
इस दौरान बैठक में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र- छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के प्रयोग की निंदा करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में कमलराम मीना, सीताराम मीना, रामप्रताप मीना, अमरसिंह जाट, योगेश राजोरिया, विशनसिंह मीना, लोकेश सैनी, अमरसिंह सैनी, विक्रम मीना, रामसिंह सैन, गिरिराज प्रसाद मीना (सरपंच), उमेदी लाल मीना (गार्ड), मानसिंह मीना, रामवीर गुर्जर, महेंद्र कुमार मीणा, विश्राम मीना, छगनलाल मीना, नरेश कुमार मीणा, रामकिशोर, किशन मीना, विजय सिंह मीना, विजेंद्र मीना, हरकेश मीना, मानसिंह सैनी, मदनलाल रावत सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

