राजकीय कन्या महाविद्यालय कठूमर में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र का हुआ शुभारंभ, चार सप्ताह चलेगा शिविर 

Sep 4, 2025 - 01:56
Sep 4, 2025 - 14:44
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय कठूमर में रानी लक्ष्मी बाई केंद्र का हुआ शुभारंभ, चार सप्ताह चलेगा शिविर 

कठूमर, (अलवर ) राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल बालिका शिक्षा व आत्म सुरक्षा को लेकर बालिकाओं के हित में नया आयाम गढ़ रहा है। रानी लक्ष्मी बाई प्रशिक्षण केंद्र खुलने से बालिकाओं में आत्मविश्वास व आत्मरक्षा का बढ़ावा मिल रहा है जिससे नारी की नई पीढ़ी सशक्त बन रही है। राजस्थान सरकार के आदेश पर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय कठूमर में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना बुधवार को हुई 
नोडल प्राचार्य डॉ मन्जू यादव गौरी देवी राजकीय महिला महाविद्यालय,अलवर के द्वारा नियुक्त नोडल प्रभारी  डॉ. अशोक कुमार मीणा प्रोफेसर की अध्यक्षता व डॉ. रश्मि गुप्ता नोडल प्रभारी राजकीय महाविद्यालय कठूमर के मुख्यात्थिय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि उमेशचन्द चौधरी व्याख्याता रहे।  
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और अतिथियों का आदर सत्कार किया गया। नोडल प्रभारी व कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ .कृष्ण कन्हैया शर्मा ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से कठूमर ब्लॉक के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रशिक्षित पुलिस ट्रेनर जयन्ती एवं उर्मिला के द्वारा दिया जाएगा तथा सफल प्रतिभागियों को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की कुल अवधि चार सप्ताह होगी।

प्रथम सप्ताह में आत्मरक्षा की आवश्यकता, मानसिक सशक्तिकरण एवं साहसी महिलाओं के जीवन परिचय पर गतिविधियाँ होंगी। द्वितीय सप्ताह में मूलभूत आत्मरक्षा तकनीकें, आत्मरक्षा तकनीक का प्रदर्शन, स्वास्थ संबंधित जानकारी तथा प्राथमिक उपचार सिखाया जाएगा। तृतीय सप्ताह में हमले की स्थिति से निपटने की विशेष विधियाँ, मानसिक आत्मरक्षा और स्वस्थ शरीर हेतु संतुलित और पौष्टिक आहार के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। चतुर्थ सप्ताह में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग, कानूनी जानकारी तथा छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास व प्रदर्शन कराया जाएगा।

यह योजना छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कॉलेज प्रशासन छात्राओं से अपील करता है कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण में बढ़ चढ़ कर भाग लें एवं अन्य को भी इस प्रशिक्षण से लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उक्त कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ .कृष्ण कन्हैया शर्मा ने किया। अन्य संकाय सदस्य डॉ. गुरप्रीत कौर,डॉ.राकेश कुमार, डॉ. मुकेश साँवरिया, डॉ. सुमन, डॉ. अल्पना कुमारी, डॉ. बबिता , डॉ. सुषमा रानी, डॉ. लोकेश कुमार आदि ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। छात्रा भारती भारद्वाज, तन्नु राजपूत, मनीषा एवं गरिमा ने कार्यक्रम की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सहभागिता निभाई। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................