देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027: भरतपुर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Apr 16, 2026 - 19:08
 0
देश की पहली डिजिटल जनगणना 2027: भरतपुर में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 से 17 अप्रैल तक नगर निगम सभागार में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया की अध्यक्षता में हुआ।
संभागीय आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की भांति जनगणना कार्य भी राष्ट्रहित का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें, ताकि एकत्रित आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि यह देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना होगी, जिसके प्रथम चरण में मकान, परिवार, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं वाहन जैसी घरेलू सुविधाओं से संबंधित 33 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल किए गए हैं। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने तथा टीम के साथ सतत संवाद बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, जिससे किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो।
जिला गणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य में भी चुनाव आयोग की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए भरतपुर जिले को उत्कृष्ट स्थान दिलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को किसी प्रक्रिया को समझने में कठिनाई होती है, तो पुनः प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
दो चरणों में होगी जनगणना प्रक्रिया-
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक (सांख्यिकी) रामेश्वर महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण 17 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उपखण्ड वैर, नदबई, भुसावर एवं उच्चैन के ग्रामीण क्षेत्रों तथा संबंधित नगरीय निकायों के कुल 26 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं। द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 20 से 22 अप्रैल तक नगर निगम सभागार में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनगणना प्रक्रिया दो चरणों में पूर्ण होगी। प्रथम चरण में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल ेमण्बमदेनेण्हवअण्पद पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण में 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। जिले में इस कार्य के लिए 14 चार्ज एवं नगर निगम भरतपुर क्षेत्र में 2562 वास्तविक एवं 297 रिजर्व प्रगणक तथा 429 वास्तविक एवं 64 रिजर्व सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। स्व-गणना की व्यवस्था के तहत नागरिकों को पोर्टल पर अपनी एसई आईडी बनानी होगी, जिसे प्रगणक के आगमन पर साझा करना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम सचिव प्रताप सिंह, आरओ तेजराम मीणा, मास्टर ट्रेनर्स ओमप्रकाश खुटेला एवं रजत सहित अन्य फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................