महुवा में रोवर-रेंजर्स का हुनर व सेवा भाव: हाइकिंग शिविर के दौरान रोवर-रेंजर्स ने लिया 101 पौधे लगाने का प्रण
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड महुवा ने आयोजित किया एक दिवसीय हाइकिंग शिविर, 101 पौधे लगाने का लिया संकल्प
महुवा (पत्रकार अवधेश अवस्थी)। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य ब्लॉक मुख्यालय महुवा के तत्वाधान में रविवार को एक दिवसीय हाइकिंग शिविर व वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान रोवर-रेंजरों ने खोज के विभिन्न चिह्नों के माध्यम से हाइकिंग गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक मुख्यालय पर अतिथियों—ब्लॉक सचिव अवधेश कुमार शर्मा, शिक्षक संघ संभाग मंत्री कालूराम मीणा एवं महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष व गौ पुत्र अवधेश अवस्थी—द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत मां शारदे के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों, अतिथियों और रोवर-रेंजरों ने कुल 101 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर लोकेश योगी, ब्लॉक लीडर मनीष सैनी, रेंजर लीडर सुश्री संजना सैनी, खुशबू सैनी, ब्लॉक लीडर मंडावर अजय मीणा, रोवर लीडर निरंजन मीणा, रोवर रवि सैनी, प्रवीण कुमार सैनी, अनुज शर्मा, खेमराज मीणा, कृष्णकांत मीणा, आनंद सिंह, रेंजर वर्षा सैनी, दिव्यांशी सुलानिया, भारती, मधु सहित कई रोवर, रेंजर, स्काउट-गाइड और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

