सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन: जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाले 5 आरोपी पुलिस हिरासत में

Aug 3, 2026 - 03:45
Aug 3, 2026 - 19:55
 0
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन: जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाले 5 आरोपी पुलिस हिरासत में

जोजरी नदी प्रदूषण मामला: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी हिरासत में

जोधपुर। जोजरी नदी में लगातार बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कड़े तेवरों के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल के बीच पुलिस ने रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदूषण फैलाने के आरोपी 5 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पूरी कार्रवाई डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।

18 लोगों के खिलाफ दर्ज है नामजद मामला

उल्लेखनीय है कि जोजरी नदी में बिना उपचारित केमिकल युक्त और अत्यधिक प्रदूषित पानी बहाए जाने की गंभीर शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद शीर्ष अदालत के निर्देश पर हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया गया था, जिसने पूरे मामले की गहन जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश की।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया और विवेक विहार थाने में 18 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अवैध रूप से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले औद्योगिक इकाइयों और संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................