भाव सिद्ध मंदिर पर मेघवाल समाज की बैठक आयोजित: मेले की तैयारियों पर चर्चा, 9 अगस्त को होगा नए अध्यक्ष का चुनाव
रामगढ़ (अलवर) राधेश्याम गेरा
कस्बे स्थित प्रसिद्ध भाव सिद्ध मंदिर परिसर में मेघवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डालचंद चौहान और वर्तमान अध्यक्ष रामजीलाल मेघवाल के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान वर्तमान अध्यक्ष रामजीलाल मेघवाल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी व कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाव सिद्ध मंदिर पर आयोजित होने वाले आगामी वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समाज को नई दिशा देने और नए अध्यक्ष के चयन के लिए 9 अगस्त 2026 (रविवार) को सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया कराने पर सहमति बनी।
इस अवसर पर डालचंद चौहान (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), गेंदाराम मेघवाल, बुध सिंह, दौलतराम, बाबूलाल, हीरालाल, सुभाष सरपंच, डालचंद मेहरा, डब्बू राम सांवरिया, खुशीराम मेघवाल, पदम, हरि सिंह, मोहर सिंह, चंद्र पाल, अमरचंद, बद्री प्रसाद और अमी चंद सहित मेघवाल समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

