वैर: नगरपालिका चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन का अंतिम मौका
नगर पालिका चुनाव 2026: मतदाता सूची में सुधार व नाम जोड़ने के लिए अवसर
वैर (भरतपुर)कोश्लेंद्र दत्तात्रेय । आगामी वैर नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (SDM) आलोक सिंह (IAS) ने प्रेस नोट जारी कर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि वैर नगरपालिका के सभी वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 मई 2026 को किया जा चुका है। हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आमजन को अभी भी वोटर लिस्ट में संशोधन का मौका दिया जा रहा है।
नामांकन पत्र से 10 दिन पहले तक कर सकते हैं आवेदन
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पूर्व तक प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान निम्नलिखित कार्यों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे:
-
नया नाम जोड़ना (New Voter Registration): जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नया नाम जुड़वा सकते हैं।
-
नाम हटाना/विलोपन (Deletion): किसी मतदाता की मृत्यु होने या स्थान परिवर्तन (शिफ्टिंग) के कारण नाम हटवाने का प्रावधान।
-
त्रुटि संशोधन (Correction): नाम, पता, आयु या किसी भी प्रकार की अशुद्धि के सुधार के लिए।
कहां और कैसे करें आवेदन?
-
प्रगणक (BLO): संबंधित वार्ड के प्रगणक के पास जाकर निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म) जमा किया जा सकता है।
-
उपखंड अधिकारी कार्यालय: तहसील/उपखंड अधिकारी कार्यालय की चुनाव शाखा में सीधे आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
निर्वाचन विभाग की अपील: निर्वाचन विभाग ने वैर नगरपालिका क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते वोटर लिस्ट में अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें, ताकि आगामी नगरपालिका चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी समस्या के कर सकें।

