पीएम मोदी की पहल बनी जनआंदोलन:डिजिटल ऑर्गन डोनेशन में देश में अव्वल रहा भीलवाड़ा: अहमदाबाद को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थान

Aug 5, 2026 - 14:36
Aug 5, 2026 - 17:58
 0
पीएम मोदी की पहल बनी जनआंदोलन:डिजिटल ऑर्गन डोनेशन में देश में अव्वल रहा भीलवाड़ा: अहमदाबाद को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थान

डिजिटल ऑर्गन डोनेशन में भीलवाड़ा ने देश में गाड़ा झंडा, अहमदाबाद को पछाड़ हासिल किया पहला स्थान

भीलवाड़ा- डिजिटल ऑर्गन डोनेशन अभियान में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले ने नया इतिहास रचते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतिस्पर्धा में गुजरात का अहमदाबाद शहर दूसरे स्थान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान को भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत संधू के नेतृत्व में एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया गया, जिसके सुखद परिणाम सामने आए हैं।

1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिले के करीब 24 हजार 400 नागरिकों ने ऑनलाइन संकल्प पत्र भरकर अंगदान और देहदान की स्वेच्छा से सहमति दी।

घर-घर पहुंची टीम, दूर की भ्रांतियां सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि अभियान की सफलता के पीछे स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीमों का हाथ रहा। एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, बीसीएमओ और मेडिकल टीमों ने शहरों से लेकर गांवों तक घर-घर जाकर जनजागरण किया। लोगों को समझाया गया कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंदों को नई जिंदगी दे सकता है। दिल, लीवर, किडनी और आंखों जैसे अंगों के ट्रांसप्लांट से होने वाले जीवनदान के महत्व को समझाकर ऑर्गन डोनेशन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया।

ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली गति अंगदान और देहदान की प्रक्रिया को बेहद सरल बनाया गया है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपनी सहमति दर्ज करा सकता है। दाता की मृत्यु के पश्चात परिजनों की सहमति से मेडिकल कॉलेज या अस्पताल की टीम आगे की प्रक्रिया पूरी करती है। अभियान से जुड़े डोनर कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की प्रेरणा से उन्होंने संकल्प लिया, ताकि उनके जाने के बाद किसी जरूरतमंद का जीवन बच सके।

जयपुर में 5 अगस्त को सम्मान समारोह राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि के उपलक्ष्य में 5 अगस्त (बुधवार) को जयपुर में एक राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला कलेक्टर जसमीत संधू और सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। सीएमएचओ ने इस उपलब्धि का श्रेय भीलवाड़ा की जनता की संवेदनशील सोच और पूरी मेडिकल टीम के अथक प्रयासों को दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................