घटेगी उपखंड मुख्यालयों की संख्या? तहसील-उपखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी

Oct 31, 2025 - 13:02
 0
घटेगी उपखंड मुख्यालयों की संख्या? तहसील-उपखंडों के पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी

जयपुर (कमलेश जैन) राजस्थान में जिलों के पुनर्गठन के बाद उपखंड और तहसील मुख्यालयों के पुनर्गठन का काम चल रहा है। यह काम इस माह के दूसरे सप्ताह तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो सका है।
माना जा रहा है कि पुनर्गठन के इस काम में अभी दो से तीन माह का समय और लग सकता है। इसके बाद ही राजस्थान के नए उपखंड और तहसील मुख्यालयों की तस्वीर साफ हो सकेगी। माना जा रहा है कि समिति दो या तीन तहसीलों पर एक उपखंड मुख्यालय की सिफारिश कर सकती है। ऐसा होता है तो उपखंड मुख्यालयों की संख्या में कमी भी आ सकती है।
अप्रेल में बनी थी समिति
राज्य सरकार ने प्रशासनिक राजस्व इकाइयों के गठन एवं इनकी समीक्षा, सीमाओं और क्षेत्राधिकार में परिवर्तन संबंधी अनुशंसा करने के लिए इस साल अप्रेल में राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन सलाहकार समिति का गठन किया गया था। सेवानिवृत्त आइएएस ललित के पंवार को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था। राजस्व सचिव, राजस्व मंडल के निबंधक को सदस्य और सेवानिवृत्त आरएएस राजनारायण शर्मा को समिति का सचिव बनाया गया था।
अ​भी तक 29 जिलों में लिया फीडबैक
राज्य में 41 जिलों के बाद से तहसील और उपखंड मुख्यालयों के पुनर्गठन की मांग को देखते हुए ही समिति का गठन किया गया था। अभी तक समिति 29 जिलों में जाकर ही अध्ययन कर पाई है। अभी 12 अन्य जिलों में जाकर काम करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि समिति को दो से तीन माह का समय और लग सकता है। सभी जिलों का दौरा करने के बाद समिति रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग को सौंपेगी।
राज्य में वर्तमान में 426 तहसील, 323 उपखंड मुख्यालय
राजस्थान में वर्तमान में कुल 41 जिले हैं और इन जिलों में 426 तहसीलें तथा 232 उप-तहसीलें हैं। सबसे अधिक तहसील उदयपुर जिले में हैं, जिनकी संख्या 17 है। प्रदेश में उपखंड मुख्यालयों की कुल संख्या करीब 323 है, जिनमें जयपुर जिले में सबसे अधिक कार्यालय हैं। जैसलमेर में सबसे कम हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है