गोविंदगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

Aug 17, 2026 - 19:08
Aug 17, 2026 - 20:04
 0
गोविंदगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश

गोविंदगढ़ कस्बे के खंड कार्यालय में चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO), अलवर ने की।

बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न चिकित्सा और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक सेक्टर और उपकेंद्रवार स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने RCH रजिस्टरों की भी जांच की और संबंधित कार्मिकों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजनाओं पर फोकस

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के तहत RCH कार्यक्रम, मां वाउचर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA), प्रसूति नियोजन दिवस और मातृ मृत्यु सामाजिक ऑडिट की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और पात्र लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान और गैर-संचारी रोग (NCD) नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति भी जांची गई। इसके अलावा कायाकल्प एवं NQAS कार्यक्रम, निरोगी राजस्थान और परिवार कल्याण कार्यक्रमों के तहत नसबंदी, PPIUCD और अंतराल साधनों के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर दिए निर्देश

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई। साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM), IHMS और आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन किया गया अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों के जर्जर भवनों की स्थिति पर चर्चा की गई। नवक्रमोन्नत स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण तथा उनके हैंडओवर-टेकओवर की स्थिति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ

बैठक में सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को निर्देश दिए गए कि सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम करें।

बैठक में ब्लॉक के सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, LHV, CHO, ANM और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे। इस दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरदीप गुर्जर, CHC प्रभारी शिवाकांत शर्मा, डॉ. डीपी शर्मा, सुनील कुमार, प्रकाश BHS सहित सभी CHO, ANM और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................