खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर रामगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, केक काटकर मनाई खुशियां

Nov 20, 2026 - 18:08
 0
खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर रामगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, केक काटकर मनाई खुशियां

रामगढ़, अलवर (अमित भारद्वाज)। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ कस्बे में श्रद्धा और उल्लास का सैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्याम सखा मंडल एवं श्री जन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर से बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई बहादुरपुर रोड स्थित श्री श्यामेश्वर धाम खाटू श्याम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा खाटू श्याम का मनमोहक रथ सजाया गया था, जिसका मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। यात्रा में सजी सीताराम जी और राधा-कृष्ण की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं, डीजे की मधुर धुन और बाबा के भजनों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जमकर नृत्य करते नजर आए।

मंदिर परिसर में केक काटकर की गई महाआरती शोभायात्रा के श्री श्यामेश्वर धाम मंदिर पहुंचने पर बाबा के जन्मोत्सव की खुशी में एक विशाल केक काटा गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बाबा की महाआरती की और जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

ये रहे मौजूद इस धार्मिक आयोजन के दौरान जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा, श्री श्याम सखा मंडल के अध्यक्ष शंकर श्रीवास्तव, रामगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह, उप चेयरमैन राजन सिंह, पार्षद सुंदर सैनी, दिनेश शर्मा, गौरव सोनी, राजू अरोड़ा, संदीप सेन, राकेश मित्तल, जतिन अरोड़ा, शुभम अरोड़ा, संजय मित्तल, महेंद्र गोपालिया, रवि सतीजा, रोशन सैनी, युवराज जैन और अमित झालानी सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी व सेवादार मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................