उपनगर पुर में दशम सेवा समिति की बैठक रोगमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
आगामी 3 सितंबर जलझूलनी ग्यारस पर ठाकुर जी लक्ष्मीनाथ भगवान के नगर भ्रमण & राम रेवाड़ी के भव्य आयोजन की तैयारियों के उपलक्ष में आज दशम सेवा समिति की बैठक रोगमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें आगामी उत्सव को भव्य बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई ! एवं आगामी 6 जुलाई देव शयनी एकादशी को दशम सेवा समिति दोपहर 1 बजे बस द्वारा सांवरिया सेठ जी मंडफिया नगरी जाएगी जहां पर सेठजी के दरबार में सायंकालीन 7:15 बजे महाकाल संध्या आरती की जाएगी ! जहां पर सभी सदस्य सांवरिया सेठ जी के खीर मालपुआ का भोग लगाकर ठाकुर जी लक्ष्मीनाथ भगवान के मंदिर के पुनः नवनिर्माण की अर्जी लगाएंगे ।

