रायथलिया गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, मोग्या गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Jul 8, 2026 - 19:23
 0
रायथलिया गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा, मोग्या गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आई.पी.एस.) के निर्देशन में मकराना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम रायथलिया में तीन घरों में हुई नकबजनी की वारदात का महज 48 घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मोग्या गैंग के दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है और एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई की रात को ग्राम रायथलिया में सज्जन सिंह, दुर्ग सिंह और दौलत सिंह के घरों के पीछे की खिड़की और दरवाजे तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

 पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के सुपरविजन में ए.एस.पी. भूपेन्द्र शर्मा और डी.वाई.एस.पी. विक्की नागपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने एफएसएल, एमओबी टीम, सीसीटीवी फुटेज और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केकड़ी, सरवाड़, टोंक और मालपुरा में दबिश देकर मोग्या गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में लालाराम (23 वर्ष) और सुवालाल (25 वर्ष) शामिल हैं, जो मोग्या जाति के हैं। इन दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट और नकबजनी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने परबतसर और खुनखुना थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
मकराना थानाधिकारी जगदीश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है, जबकि चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। इस सफल ऑपरेशन में मकराना, डीडवाना और मालपुरा थाने की पुलिस टीम के अधिकारियों व जवानों का विशेष योगदान रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है