उलाहना देने पर महिला से मारपीट व पथराव किया

Jun 17, 2020 - 02:14
 0
उलाहना देने पर महिला से मारपीट व पथराव किया

बयाना भरतपुर

बयाना 16 जून। निकटवर्ती गांव दमदमा में नाली के अवरूद्ध होने की कहने पर एक पक्ष के लोगों ने महिला से मारपीट कर घर पर पथराव भी किया। घायल महिला को उपचार के लिए यहां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस के अनुसार घायल महिला गांव दमदमा निवासी कमलेश पत्नी श्रीभान गुर्जर है। जिसने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया है कि गांव के ही आधा दर्जन नामजद लोग जब उसके घर के सामने ट्रौली से मिट्टी डाल रहे थे। तब उसने गंदे पानी की नाली के बंद होने की बात कही। जिस पर नाराज होकर नामजद आरोपीयों ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट व घर पर पथराव कर दिया। पीडित महिला ने बताया है कि यह लोग पूर्व में भी कई बार झगडा फसाद कर चुके है। इसी प्रकार गांव शेखपुर में भी आधा दर्जन नामजद आरोपीयों के विरूद्ध पीडित महिला रोनेषदेवी पत्नी रामेश्वर जाट ने उसके घर में घुसकर उसके व पति के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर चोंटे पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घायल महिलाओं के मेडीकल करवाकर कार्रवाही शुरू की है

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow