विकसित भारत-जन सेवा अभियान: भरतपुर में आज से 17 अक्टूबर तक लगेंगे रक्तदान शिविर, गायत्री राठौड़ ने जारी किए निर्देश

Sep 17, 2026 - 18:25
 0
विकसित भारत-जन सेवा अभियान: भरतपुर में आज से 17 अक्टूबर तक लगेंगे रक्तदान शिविर, गायत्री राठौड़ ने जारी किए निर्देश

विकसित भारत-जन सेवा अभियान: भरतपुर में आज से शुरू होंगे रक्तदान शिविर, प्रमुख शासन सचिव ने दिए निर्देश

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

 विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों के आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण जनसेवा है, अतः रेडक्रॉस सोसायटी, युवा संघों, निजी कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वय से अधिकाधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख शासन सचिव ने शिविरों में भाग लेने वाले रक्तदाताओं का ‘ई-रक्त कोष पोर्टल’ पर पंजीयन कराने और प्रत्येक शिविर की फोटो-वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए सभी शिविर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों व आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए आयोजित किए जाएंगे।

भरतपुर जिले में शिविरों का पूरा शेड्यूल:

सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक निम्नानुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे:

तिथि चिकित्सा संस्थान (शिविर स्थल)
17 सितम्बर 2026 आरबीएम हॉस्पिटल (भरतपुर), जिला चिकित्सालय (नदबई)
18 सितम्बर 2026 उप जिला अस्पताल (रुपवास)
24 सितम्बर 2026 उप जिला अस्पताल (वैर)
29 सितम्बर 2026 सीएचसी (उच्चैन)
30 सितम्बर 2026 सीएचसी (रुदावल)
01 अक्टूबर 2026 उप जिला अस्पताल (बयाना), सीएचसी (छौकरवाड़ा)
02 अक्टूबर 2026 सीएचसी (भुसावर)
05 अक्टूबर 2026 सीएचसी (सेवर)
08 अक्टूबर 2026 सीएचसी (झील का वाड़ा)
10 अक्टूबर 2026 सीएचसी (अटारी)
13 अक्टूबर 2026 सीएचसी (खेड़ली गडासिया)
15 अक्टूबर 2026 सीएचसी (पथैना)
17 अक्टूबर 2026 सीएचसी (बंसी पहाड़पुर)

सीएमएचओ ने आमजन व युवाओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस महादान अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................