वृंदावन: महाभिषेक व छप्पन भोग के साथ संपन्न हुआ स्वामी हरिदास जी का 546वां आविर्भाव महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

Sep 19, 2026 - 19:17
 0
वृंदावन: महाभिषेक व छप्पन भोग के साथ संपन्न हुआ स्वामी हरिदास जी का 546वां आविर्भाव महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

वृंदावन (विष्णु मित्तल)। वृंदावन नगर के पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग स्थित राधा प्रसाद धाम में आयोजित श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के सप्त दिवसीय 546वें आविर्भाव महोत्सव का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। इसके उपरांत ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन कराए गए।

यूपी के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने की शिरकत: कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महाभिषेक में भाग लेकर पूजा-अर्चना की और कहा कि संतों की परंपरा व भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसे धार्मिक आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वामी हरिदास जी की भक्ति व संगीत साधना को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

संत-महंत सम्मान और छप्पन भोग दर्शन: महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव एवं हरिदासीय संप्रदाय के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू महाराज के सानिध्य में यह महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। स्वामी हरिदास जी संगीत, भक्ति और रसोपासना की अद्वितीय परंपरा के प्रवर्तक थे। महोत्सव के अंतिम दिन नगर के विभिन्न संत-महंतों का राधा प्रसाद धाम परिवार की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................