दस लक्षण पर्व के सातवें दिनआत्मा की शुद्धि के लिए मनाया आज उत्तम तप धर्म

Sep 22, 2026 - 17:50
 0
दस लक्षण पर्व के सातवें दिनआत्मा की शुद्धि के लिए मनाया आज उत्तम तप धर्म

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) जैन दर्शन के दस लक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप, धर्म व आत्मा की शुद्धि के लिए किया जाने वाला एक परम तप पूर्ण श्रद्धा भाव से कस्बे के आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया ।
प्रातः जैन मंदिर में भगवान का अभिषेक किया गया। विश्व कल्याण एवं समाज के लिए शांति धारा एवं विशेष पूजा अर्चना की गई।
आज के उत्तम तब धर्म में इच्छाओं का निरोध, शरीर, वाणी और मन का अनुशासन तथा कर्मों को नाश करने का प्रयास शामिल होता है। यह आंतरिक तप पर केंद्रित है। जो सच्ची श्रद्धा और अहिंसा के साथ जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा किया गया । 
सुमत चंद जैन ने बताया कि तप शब्द आत्मा के शत्रुओं पर विजय पाना है। तप में नैतिक गुणों का विकास भी शामिल है। जिसके लिए आत्म संयम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। जैसे धैर्य और सहनशीलता इसे आध्यात्मिक विकास का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है जिसमें दोषों की पहचान और सद्गुणों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के अभ्यास शामिल हैं । तप की महिमा अपार है। तपस्या से मनुष्य तेजस्वी होता है, बलवान होता है। 
आत्मा की शुद्धि: जिस तरह सोना अग्नि में तपकर शुद्ध होता है, उसी तरह तप की अग्नि से आत्मा के कर्म मैल दूर होते हैं और वह निर्मल बनती है।  दस लक्षण पर्व के आज सातवें दिन उत्तम तप धर्म मंदिरजी में विशेष पूजा पाठ कर मनाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है