श्री गणेश आराध्य मंडल, शिव सेवा समिति, की ओर से धूमधाम से गणेश मूर्ति का हुआ विसर्जन

Sep 24, 2026 - 21:26
 0
श्री गणेश आराध्य मंडल, शिव सेवा समिति, की ओर से धूमधाम से गणेश मूर्ति का हुआ विसर्जन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) शहर के मेन बाजार स्थित   श्री गणेश आराध्य मंडल द्वारा एवं किले रोड बाजार में श्री शिव सेवा समिति द्वारा वर्षों से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव का गुरुवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ समापन हो गया। गणेश मंडल की ओर से 14 सितंबर को स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के रूप में विसर्जन स्थल गोवर्धन धाम तक ले जाया गया। वही शिव सेवा समिति द्वारा सिलिसेड ले जाया गया। दोनों मंडलों द्वारा कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। 
 शहर में लंबे समय से विभिन्न मंडलों द्वारा आयोजित होने के कारण यह गणेश उत्सव प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। इस वर्ष भी गणपति स्थापना के बाद नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने गणपति जी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................