किशोरपुरा: श्री रामसागर बालाजी धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी महेश दास महाराज की खड़ी तपस्या जारी

Sep 26, 2026 - 19:33
 0
किशोरपुरा: श्री रामसागर बालाजी धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, स्वामी महेश दास महाराज की खड़ी तपस्या जारी

किशोरपुरा (सुमेर सिंह राव)। निकटवर्ती श्री रामसागर बालाजी धाम परिसर में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अद्भुत माहौल बना हुआ है। धाम में श्री महेश दास महाराज द्वारा लोक कल्याण एवं मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर खड़ी तपस्या की जा रही है। कठिन साधना में लीन महाराज के दर्शनों के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

स्थानीय निवासी पंकज मीणा (किशोरपुरा) ने बताया कि महेश दास महाराज का संकल्प सभी समाजजनों और श्रद्धालुओं के सहयोग से श्री रामसागर बालाजी महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण करवाना है। महाराज के इस पावन संकल्प को पूरा करने के लिए ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

तपस्यारत महाराज की सेवा-सुश्रूषा में विक्रम सिंह शेखावत, पाबूदान सिंह, राधेश्याम कुमावत, महेंद्र हलवाई एवं हरि सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर बजरंग दास महाराज, विनोद कुमार मेघवाल, रामू सैनी, शंकर, विनोद सैनी, अरुण कायल, कुकू, रोहित कटारिया, विकास कायल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................