सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टर के कमी के कारण आये दिन मौत का तांडव
तखतगढ़ (बरकत खान) सादड़ी नगर पालिका 1961 में बनी जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका क्षेत्र होने हैं छोटे बड़े करीबन चालीस गांव आसपास के लगते हैं नगर पालिका क्षेत्र के तीनों ओर घाट सेक्शन हैं आये दिन एक्सीडेंट होते हैं कोरोना महामारी में फालना बाली व आसपास के सौ गावों के कोरोना मरीज़ों का ईलाज हो रहा था सादड़ी इतना बड़ा क़स्बा होने के बावजूद भी जनसुविधाओ को तरसे आम नागरिक राजस्थान में सरकार बने दो साल के करीब होने को आये है मगर अस्पताल में सरकारी डाक्टरो की कमी से करंट से सांप से डेन्गु व साइलेन्ट अटैक से रोज नये युवाओं के मौतों का सिलसिला जारी है
बार बार माँग करने के बावजूद भी सरकार व प्रशासन के लोगों को जनमानस की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है में राकेश रेखराज मेवाड़ा नेता प्रतिपक्ष होने के नाते बार बार माँग कि मगर शासन प्रशासन किसी पकार से ध्यान नही दे रहा है आज में अन्तिम बार माँग करता हु कि सादड़ी अस्पताल में डाक्टर लगाये जाये अगर नही लगाते है तो में सात दिन बाद सरकारी अस्पताल के बाहर बिना जनमानस को तकलीफ़ दिये आमरण अनशन करुगां जिसकी तमाम ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की रहेगी