संपर्क यात्रा के दौरान पहुंचे सांसद भूपेन्द्र यादव गिनाई उपलब्धियां
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव सांसद संपर्क यात्रा के दौरान राजगढ़-लक्ष्मणगढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ईशवाना में सांसद संपर्क एवं धरती आबा जनजातीय अभियान कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उनका कार्यकर्त्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का जगह-जगह रास्ते मे स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्ष पहले योग दिवस को प्रारंभ किया था। योग दिवस का अर्थ है कि अपने मन व स्वास्थ्य को ठीक रखे। जब हमने चुनाव लड़ा था तो कांग्रेस ने अपवाह फैलाई की भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी। सरकार चलते एक साल हो गए लेकिन आरक्षण खत्म नहीं हुआ ना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में 70 साल तक सरकार चली, कभी सरकार के अधिकारी कैंप लगाकर बैठे। यहां तो जिसका आधार में पंजीकृत नहीं है पंजीकरण करवाले, जनधन बैंक अकाउंट नहीं है वो अकाउंट खुलवालें सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। कांग्रेस का राज होता था जिसमें पहले आमजन पटवारी का जगह ढूंढता था और तहसील के चक्कर लगाता था। जिला कलेक्टर तो मिला नहीं करते थे। लेकिन आज मोदी ने केंद्र के मंत्रियों को कह रखा है कि आप गांवों में जाकर बैठे। और हमको नए बदलते हुए भारत में अपनी भूमिका को तय करना होगा। इसके लिए आने वाली पीढ़ी को अच्छे से तैयार करे और इसको लेकर हम लोग सांसद खेल उत्सव के कार्यक्रम लाते है। गांव-गांव में ई-लाइब्रेरी का काम करवाते है। लेकिन सरकार की योजनाओं का लाभ अपनी जगह है। हमको गांव में रोजगार के सृजन के लिए आगे जाना होगा और इसके लिए अलवर में पहला काम नजर आया की डेयरी का विकास किया जाए। पिछले दिनों कांग्रेस के राज अलवर डेयरी में बहुत तरह की समस्याएं आई। अलवर डेयरी का को संयंत्र था वो 1975 में लगा था। 50 वर्षों में कोई सुधार नहीं किया गया एवं उसकी जर्जर हालत हो गई। अगर यही हालत होती 2-5 साल में अलवर डेयरी बंद होने की कगार पर आजाती। इसको लेकर डेयरी में नया संयंत्र लगाया जाए, लेकिन उसके लिए पैसे की आवश्यकता थी। संयंत्र को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री को कहा और उन्हें 125 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए। ऐसा संयंत्र लगे की आने वाले 20-30 साल समय की जरूरतों को पूरा करे।

