राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भगवान धनवंतरी जयंती
राजगढ़ (अलवर /अनिल गुप्ता) कस्बे के पंडित भवानी सहाय चौक स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर चिकित्सालय परिसर में भगवान धनवंतरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उपस्थित चिकित्साकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने भगवान धनवंतरी के आदर्शों को याद करते हुए प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में पंडित वीरेंद्र दाधीच ने उपस्थित सभी लोगों को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर डॉ. शक्तिसिंह चौधरी, डॉ. दीपेश गोयल, खेम सिंह आर्य, पंडित वीरेंद्र दाधीच, भारत भूषण भट्ट, प्रदीप महावर, प्रदीप शर्मा, राधेश्याम दीक्षित, वेदप्रकाश हींगवाले और लोकेश रावत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

