युवक के सीने पर बर्फ तोड़ने के औजार से हमला: गोविंदगढ़ में मेला देखने के लिए गया था, ट्रेड फेयर के बाहर दो पक्षों में हुआ था विवाद

आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग, अस्पताल के मेन गेट पर परिजन बैठे धरने पर।

Oct 30, 2025 - 06:56
Oct 30, 2025 - 11:36
 0
युवक के सीने पर बर्फ तोड़ने के औजार से हमला: गोविंदगढ़ में मेला देखने के लिए गया था, ट्रेड फेयर के बाहर दो पक्षों में हुआ था विवाद

अलवर जिले के गोविंदगढ़ में आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात क्षेत्र में आयोजित हो रहे ट्रेड फेयर के बाहर की है। रात 8:30 बजे आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने वकार (18) पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया।

मेले में काम करने वाली सफी ने बताया-घटना ट्रेड फेयर के बाहर रात साढे 8 बजे हुई। जहां आपसी कहासुनी के बाद एक युवक ने वकार पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार खेड़ली बहादुर निवासी वकार (18) के सीने में गहरा घाव हो गया था। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

परिवार को बिना बताए मेले में गया था वकार
वकार बीए सेकेंड ईयर का छात्र था और जालूकी स्थित कृष्णा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। बुधवार शाम वह अपने परिवार को बताए बिना मेले में घूमने पहुंचा था। परिवार में उसके छह भाई-बहन हैं, जिनमें वकार तीसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर कुछ युवकों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गुट मेले के बाहर आकर झगड़ने लगे। इसी दौरान एक युवक ने पास की दुकान से बर्फ तोड़ने का सुआ उठाकर वकार के सीने में घोंप दिया।

बन्ने सिंह, (थानाधिकारी, गोविंदगढ़) का कहना है कि- घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है