भरतपुर जिला परिषद चुनाव परिणाम: 31 में से 21 सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा को 9 और आरएलपी को 1 सीट
भरतपुर, 20 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना शुक्रवार को मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि परिसर में संपन्न हुई। जिला परिषद के कुल 31 वार्डों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 9 तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 1 सीट पर सफलता मिली।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की वार्डवार सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने सभी 31 वार्डों के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस प्रशासन, चुनाव कार्मिकों एवं आमजन का आभार व्यक्त किया गया है।
वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की सूची:
-
वार्ड 1: संगीता (भाजपा)
-
वार्ड 2: राधा (भाजपा)
-
वार्ड 3: राजेश (कांग्रेस)
-
वार्ड 4: अरविंद कुमार (कांग्रेस)
-
वार्ड 5: सत्यवीरी (भाजपा)
-
वार्ड 6: मिथिलेश (भाजपा)
-
वार्ड 7: चेतन (कांग्रेस)
-
वार्ड 8: हरिसिंह (कांग्रेस)
-
वार्ड 9: हरबीर सिंह (कांग्रेस)
-
वार्ड 10: हीराचंद (कांग्रेस)
-
वार्ड 11: सावित्री देवी (कांग्रेस)
-
वार्ड 12: अशोक (कांग्रेस)
-
वार्ड 13: पूजा कुमारी (भाजपा)
-
वार्ड 14: सपना कुमारी (कांग्रेस)
-
वार्ड 15: प्रमोद कुमार (कांग्रेस)
-
वार्ड 16: अतर सिंह (कांग्रेस)
-
वार्ड 17: मीरा देवी (भाजपा)
-
वार्ड 18: रानुवाला (कांग्रेस)
-
वार्ड 19: सरोज (कांग्रेस)
-
वार्ड 20: हरप्यारी (कांग्रेस)
-
वार्ड 21: राजेश (कांग्रेस)
-
वार्ड 22: अंजू कुमारी (कांग्रेस)
-
वार्ड 23: मानसिंह (भाजपा)
-
वार्ड 24: सुमन गुर्जर (कांग्रेस)
-
वार्ड 25: दिनेश भातरा (भाजपा)
-
वार्ड 26: रेनु कुमारी (आरएलपी)
-
वार्ड 27: रेखा कुमारी (कांग्रेस)
-
वार्ड 28: ओमवती (कांग्रेस)
-
वार्ड 29: सावित्री (कांग्रेस)
-
वार्ड 30: रघुवीर सिंह (भाजपा)
-
वार्ड 31: बोदन सिंह (कांग्रेस)

