7th Pay Commision अपडेट - मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा, सरकार दे सकती है 10000 रुपये एडवांस, ऐसे उठाएं फायदा

Feb 21, 2022 - 18:07
Feb 21, 2022 - 18:08
 0
7th Pay Commision अपडेट - मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को होली का तोहफा, सरकार दे सकती है 10000 रुपये एडवांस, ऐसे उठाएं फायदा

केंद्रीय अनुबंध से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल की होली में केंद्रीय कर्मचारी दिल खोल के खर्चा कर सकेंगे। मोदी सरकार स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम (Special Festival Advance Scheme) के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 10 हजार रुपये दे सकती है। इसके तहत कर्मचारी सरकार से बिना किसी ब्याज के 10 हजार रुपये एडवांस ले सकते हैं। पिछले साल भी मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इसका ऐलान किया था।

प्री लोडेड होगा यह एडवांस

गौरतलब है कि त्योहार के लिए दिया जा रहा यह एडवांस प्री लोडेड होगा। इसके लिए केंद्रीय कर्मचारियों के एटीएम में यह पैसा पहले से ही मौजूद होगा। कर्मचारियों को इसे सिर्फ खर्च करना होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा 10,000 रुपये के इस एडवांस पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। साथ ही इस पैसे की वापसी भी 10 किस्तों में होगी। यानी बस 1 हजार रुपये की मासिक किस्त पर कोई भी केंद्रीय कर्मचारी 10 हजार रुपये ले सकता है।

4000-5000 करोड़ रुपये का हो सकता है आंवटन

इस खास फेस्टिवल एडवांस स्कीम के तहत लगभग 4000-5000 करोड़ रुपये के आंवटन का ऐलान हो सकता है। इतना ही नहीं, राज्य सरकारें भी इस स्कीम को लागू करती हैं। और अगर ऐसा होता है तब करीब 8,000-10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे सूत्रों की मानें तो एडवांस स्कीम के बैंक चार्ज को भी सरकार उठाएगी। यानी कर्मचारी इस एडवांस को भी डिजिटल तरीके से ही खर्च कर सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow