अपना घर सेवा समिति इकाई कठूमर के चुनाव हुए संपन्न

Mar 15, 2023 - 15:42
 0
अपना घर सेवा समिति इकाई कठूमर के चुनाव हुए संपन्न

कठूमर,अलवर(अशोक भारद्वाज)

मानव व जीव सेवा को अपना कर्तव्य मानकर कार्य कर रही अपना घर सेवा समिति इकाई कठूमर की चुनाव प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को मसारी रोड स्थित शनिदव मंदिर पर रामअवतार प्रजापत की अध्यक्षता में व चुनाव प्रभारी हरि सिंह मीणा की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 15 सदस्यीय स्थाई समिति बनाने व 2 वर्ष के लिए समिति की कार्यकारिणी नियुक्त हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद अनिल कूलवाल, सचिव पद पर संजय जैन, कोषाध्यक्ष पद पर श्याम सुंदर का चयन किया गया। तीनों पदाधिकारियों को पद की गरिमा सेवा भावना के संकल्प के साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस मौके पर रामस्वरूप दुरेजा, जगदीश सोनी, सोमेश्वर चौधरी, मुलकराज शर्मा, पिंटू शर्मा, राकेश शर्मा, काला पांचाल, संतोष मिस्त्री,परसोत्तम सेन,अशोक किराड, समिति के पदाधिकारी, अनेक गणमान्य लोग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................