नहरबंदी की आवश्क तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

पम्प हाउस का निरीक्षण कर जलापूर्ति की व्यवस्थाएं देख आवश्यक निर्देश दिये

Feb 17, 2022 - 12:03
 0
नहरबंदी की आवश्क तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक
नहरबंदी की आवश्क तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक

नागौर (राजस्थान/ तेजाराम लाडणवा) जिला कलेक्टर पीयुष समारिया ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परियोजना के अधिकारियों के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जिले में जल वितरण प्रणाली की जानकारी ली। बैठक में जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने इन्दिरा गांधी नहर परियोजना, नहरी परियोजना नागौर, अधीक्षण अभियन्ता वृत नागौर एवं सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को नहरबन्दी के दौरान समुचित पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया कि कन्टीजंेसी 2022 की पूर्व तैयारियां समय पर कर ली जाएं, ताकि जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनी रहें। इसके लिए जिले में पूर्व में ही जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे आई.एस.ए. से नहरबन्दी के दौरान पेयजल केे उचित उपयोग हेतु आई.ई.सी. करवाने एवं उनके कार्यक्षेत्र में उपलब्ध समस्त स्त्रोतों जैसे हैडपम्प, नलकूल, आर.ओ प्लांट, सोलर एकल नलकूप, सोलर डी.एफ.यू. एवं कुऐं इत्यादि को चालू हालत में रखवाने के लिए अधीक्षण अभियन्ता वृत, नागौर को निर्देशित किया। बैठक के दौरान जन स्वा. अभि. विभाग, परियोजना के अधीक्षण अभियन्ता ने वर्तमान में नागौर के लिए पानी की उपलब्धता तथा आंशिक नहरबंदी के दौरान पानी की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता नागौर वृत से कन्टीजेंसी हेतु जल परिवहन की निविदाओं की जानकारी लेते हुए विभिन्न प्रक्रियाधीन प्रस्तावों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  इससे पूर्व इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता (रेगुलेशन) प्रदीप रस्तोगी ने नहरी पेयजल एवं सिचांई तंत्र का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। 

  • गोगेलाव पम्प हाउस का किया निरीक्षण 

जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने बैठक के बाद बीकानेर रोड़ स्थित पम्प हाउस का निरीक्षण कर वितरित किए जाने वाले नहरी पेजयल हेतु नागौर लिफ्ट परियोजना प्रथम चरण के अन्तर्गत निर्मित पम्प हाउस पर स्थापित पम्प मशीनरी, फ्लो मीटर, स्काडा सिस्टम, पेनल बोर्ड, जी.एस.एस. फीडर पर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने पम्प हाउस द्वारा नागौर जिले के 494 ग्रामों में जल वितरण हेतु स्थापित पम्प मशीनरी (बासनी, भेड, मूण्डवा, कुचेरा, मेडता, खींवसर इत्यादि) व जल वितरण प्रणाली की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने नहरी परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल एवं नहरबन्दी को दृष्टिगत रखते हुए निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त पम्प हाउस परिसर में स्थापित पेड़-पौधों के रख रखाव के भी निर्देश दिए।जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने पम्प हाउस परिसर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सुनिल पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हिमांशु गोविल, नगर परिषद के सहायक अभियंता कलीम अशरफ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है